भाजपा कार्यालय में ‘वीर बाल दिवस’ मनाया गया — चार साहिबजादों के अमर बलिदान को किया नमन

सीधी। सिखों के दसवें धर्मगुरु गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहिबजादों की शहादत के स्मरण में भाजपा जिला कार्यालय में वीर बाल दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह के सुपुत्र जोरावर सिंह और फतेह सिंह का अद्वितीय बलिदान धर्म, संस्कृति और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन वीर बालकों की शहादत को राष्ट्रव्यापी स्तर पर स्मरण करने हेतु “वीर बाल दिवस” के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में देशभर की तरह सीधी में भी यह दिवस श्रद्धा, कृतज्ञता और संस्कारों के साथ मनाया गया।
देव कुमार सिंह चौहान ने कहा—
“साहिबजादों ने 7 और 9 वर्ष की अल्प आयु में अत्याचार के सामने झुकने की बजाय धर्म की रक्षा के लिए जीवन न्यौछावर कर दिया। जिंदा दीवार में चुनकर शहीद होना स्वीकार किया किंतु इस्लाम स्वीकार नहीं किया। उनका बलिदान हमें अपनी संस्कृति, धर्म और राष्ट्र के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।”
उन्होंने आगे कहा कि चारों साहिबजादों— बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह का बलिदान भारत की सनातन और सिख परंपरा की गौरवशाली विरासत है, जिसे आज देश और दुनिया नमन कर रही है।
कार्यक्रम के उपरांत पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने गुरुद्वारा पहुंचकर गुरु ग्रंथ साहिब को नमन किया और विश्व कल्याण की कामना की।
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता
पूर्व जिला अध्यक्ष इंद्रशरण सिंह चौहान, के.के. तिवारी, जिला उपाध्यक्ष विश्वबंधु द्विवेदी, अशोक पटेल, जिला महामंत्री अनिल पाण्डेय, जिला मंत्री सूर्य प्रताप, अमलेश्वर चतुर्वेदी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष निशांत मिश्रा, मंडल अध्यक्ष पंकज पाण्डेय, राम संजीवन कचेर, सुनीता रानी वर्मा, आनंद परियानी, मुनिराज विश्वकर्मा, निशा सिंह, संगीता सिंह, कंचन केसरी, पवन मिश्रा, जय सिंह, नरेंद्र गौतम, ललन सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।