विधायक के विवादित बयान पर भाजपा का हल्लाबोल: नगर में जनाक्रोश रैली, फूंका पुतला

0 319

पांढुरना संवाददाता- निलेश कलस्कर जिला ब्युरो चिफ

 

सौसर। किसान आंदोलन के दौरान स्थानीय विधायक विजय रेवनाथ चौरे द्वारा भाजपा और मोहोड़ परिवार के खिलाफ की गई ‘अमर्यादित टिप्पणी’ ने तूल पकड़ लिया है। इस बयान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने नगर में विशाल जनाक्रोश रैली निकालकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।

साप्ताहिक बाजार से तहसील कार्यालय तक निकली इस रैली में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने विधायक के आचरण को लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ बताया और सार्वजनिक माफी की मांग की। भाजपा नेताओं का कहना है कि एक जनप्रतिनिधि द्वारा ऐसी भाषा का प्रयोग सामाजिक समरसता को बिगाड़ने का प्रयास है।

तहसील कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने एसडीएम और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर विधायक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और ‘स्वेच्छनुदान’ मामले की जांच की मांग की। प्रदर्शन के अंत में विधायक का पुतला फूंका गया, जिस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प भी हुई। भाजपा ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment