सीधी में अभी-अभी प्राण घातक दुर्घटना,पीपल के पेड़ से टकराई मोटरसाइकिल, चालक की हालत गंभीर

सीधी (राकेश शर्मा)जिला मुख्यालय सीधी से लगभग 13 किलोमीटर की दूरी ग्राम मझरेटी में अनियंत्रित हो जाने के कारण एक मोटरसाइकिल पीपल के पेड़ से अचानक टकरा गई। दुर्घटना स्थल पर पहुंचे प्राइड इंडिया न्यूज़ संवाददाता को प्रत्यक्ष दर्शियों द्वारा बताया गया कि 26 दिसंबर 2025 को दिन के11:30 बजे मोटरसाइकिल चालक आजाद खान पिता सलीम खान उर्फ बाबा निवासी ग्राम मझरेटी द्वारा काफी स्पीड में मोटरसाइकिल चलाने के कारण यह हादसा हुआ। जिससे बाइक चालक के सिर में गहरी चोट लगी, उसे गंभीर अवस्था में परिजनों द्वारा उपचार के लिए सीधी जिला चिकित्सालय ले जाया गया है।

बाइक चालक के सिर पर अगर हेलमेट लगा हुआ होता तो इतनी गंभीर चोट किसी भी हालत में नहीं लगती। इसलिए जब कभी भी बाइक चलाएं तो हेलमेट जरूर धारण करें।