पड़रिया खुर्द में परिवार विकास सम्मेलन आयोजित, परिवार नियोजन के उपाय अपनाने पर जोर

0 325

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

 

 

शाहपुरा/डिंडोरी।

परिवार कल्याण कार्यक्रम मिशन ‘परिवार विकास’ के अंतर्गत परिवार विकास सम्मेलन 2024-25 का आयोजन पड़रिया खुर्द आंगनबाड़ी केंद्र में आशा कार्यकर्ता द्वारा किया गया। सम्मेलन में परिवार नियोजन के अनेक साधनों की जानकारी दी गई तथा प्रतिभागियों को अपनी इच्छा अनुसार उपयुक्त विधि अपनाने हेतु प्रेरित किया गया।

 

कार्यक्रम में पुरुष नसबंदी, महिला नसबंदी, अंतरा इंजेक्शन, आईयूसीडी, पीपी-आईयूसीडी जैसे आधुनिक गर्भनिरोधक उपायों से अवगत कराया गया। साथ ही उच्च प्रजनन दर को नियंत्रित करने तथा गर्भनिरोधक प्रचलन दर (mCPR) बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया।

 

सम्मेलन में मल्टीग्रेविडा, दो या अधिक बच्चों वाली महिलाओं एवं उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को कार्यक्रम से जोड़ने और सुरक्षित मातृत्व के लक्ष्य को पूरा करने की अपील की गई।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता बढ़ाकर स्वस्थ परिवार व स्वस्थ समाज की स्थापना करना है। यह आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुरा, जिला डिंडोरी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment