सीईओ जिला पंचायत ने शहपुरा जनपद की ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का किया निरीक्षण

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट
सीईओ जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी ने आज जनपद पंचायत शहपुरा अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रारंभ एवं प्रगतिरत विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली तथा गुणवत्ता एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के क्रम में ग्राम पंचायत पड़रिया में “मां की बगिया” परियोजना के हितग्राही मंदाकिनी एवं कमलेश्वरी के कार्य स्थल पर पहुंचकर महिला हितग्राहियों से चर्चा की गई। हितग्राहियों ने योजना से प्राप्त लाभ एवं कार्य की प्रगति की जानकारी दी।
ग्राम पंचायत कछारी के खोलखा टोला में स्वीकृत नवीन तालाब निर्माण का निरीक्षण किया गया, जहां कार्य प्रगतिरत पाया गया। इस दौरान उपयंत्री श्री ए.एच. खान एवं ग्राम रोजगार सहायक को मस्टररोल जारी कर कार्य नियमित रूप से संचालित करने तथा प्रतिदिन की प्रगति से अवगत कराने के निर्देश दिए गए।
ग्राम पंचायत डोभी स्थित शासकीय नवीन माध्यमिक शाला में शैक्षणिक सत्र के अंतर्गत पाठ्यक्रम की प्रगति की जानकारी शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं से ली गई। साथ ही मध्याह्न भोजन कार्यक्रम का भी निरीक्षण किया गया।
नवीन जनपद पंचायत भवन निर्माण हेतु स्थल चिन्हांकन के लिए राजस्व अमले के साथ मंडी के पास उपलब्ध भूमि का निरीक्षण किया। वहीं ग्राम पंचायत अमठेरा में अटल पंचायत भवन का निरीक्षण कर फिनिशिंग का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश सचिव, उपयंत्री एवं सहायक यंत्री को दिए।
इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत अमेरा के ग्राम रामपुरी रैयत में कमला बाई पति प्रेमलाल के अप्रारंभ कार्य का निरीक्षण कर हितग्राही प्रेमलाल को कार्य शीघ्र प्रारंभ करने की समझाइश दी गई।
निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री ऐश्वर्य वर्मा, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पंकज जैन, परियोजना अधिकारी मनरेगा श्री प्रदीप कुमार शुक्ल, कार्यपालन यंत्री श्री ललित वैद्य, सहायक यंत्री श्री सुनील पचौरी, उपयंत्री श्री विकास खरे एवं श्री ए.एच. खान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
डिंडौरी जिला पंचायत सीईओ ने मीडिया के सामने रखी अपनी बात बोले एक बगिया मां के नाम योजना में पूरी पारदर्शिता बरती गई कोई गड़बड़ी नहीं
कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला पंचायत सीईओ दिव्यांशु चौधरी ने बताया कि आज हमने फिर एक बगिया मां के नाम योजना का निरीक्षण किया है। कही कोई दिक्कत नहीं है। दीदियों ने अपनी मर्जी से पेड़ और फेंसिंग के लिए पोल खरीदे है। किसी फर्म को जिला पंचायत द्वारा वर्क आर्डर जारी नहीं हुआ है। डी पी एम और ब्लॉक समन्वयक ने कुछ सप्लायरों से दीदियों का संवाद करवाया था। वृक्षारोपण डेढ़ महीने पहले हो चुके हैं। हालांकि योजना को 15 सितंबर से बढ़ाकर मार्च तक कर दिया गया है। दिक्कत जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रुद्रेश परस्ते जी को है, वो मुझ पर 15वें वित की राशि जारी करने का दबाव बना रहे थे जो तीन साल से जारी नहीं हो रही है। उन्होंने मुझे अभद्र शब्दों का प्रयोग कर गाली गलौज की वहां पर स्टाफ कर्मचारियों ने भी सुना है। जबकि मैंने अध्यक्षजी को बताया कि 22 दिसंबर को मैने सभी जिला पंचायत सदस्यों को 15,वे वित्त की राशि में चर्चा करने हेतु बैठक बुलाई है जिस पर शासन के निर्देशों का चर्चा करते हुए जानकारी दी जानी थी जिस संबंध में सूचना दी है।