सुप्रभात, सुबह सवेरे समाचार दर्शन🙏

संपादक➖ आर. डी.पांडेय
और
नेशनल ब्यूरो चीफ➖ राकेश शर्मा के साथ
🕉शुक्रवार, 19 दिसम्बर 2025🕉
🔆👉सीधी में सिस्टम बेइमान, बिन घूंस नहीं होता काम, सत्ता डूबी ऐस में,नोटिस कटती सरकारी, सत्ता से होने लगे धधकते सवाल।
🔆👉सीधी में धान उपार्जन केंद्रों का हुआ औचक निरीक्षण, गुणवत्ता एवं तौल पर दिए गए कड़े निर्देश।
🔆👉सीधी में अवैध खनन पर हुई शख्ती, रेलवे निर्माण में रॉयल्टी नियमों का कड़ाई से पालन।
🔆👉सीधी सिंगरौली की बैगा जनजाति के हित में अहम पहल, सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा ने जनजातीय कार्य मंत्री से की भेंट।
🔆👉सीधी जिले के सभी अस्पतालों एवं क्लिनिको में फायर सेफ्टी सहित नियमों की होगी कड़ाई से जांच।
🔆👉डिंडोरी जिले में हाईवे किनारे करोड़ों की शासकीय भूमि पर भू माफिया का कब्जा प्रशासन मौन, जांच एवं कार्यवाही की उठी मांग।
🔆👉नहीं आ रहे हरकतों से बाज, उन्नाव में ट्रेन हादसे की साजिश? रेलवे ट्रैक पर मिला सीमेंटेड स्लीपर—तेजस एक्सप्रेस 27 मिनट तक रोकी गई, बड़ा हादसा टला।
🔆👉 बयान अजब गजब-‘होलिका दहन और अंतिम संस्कार से बढ़ रहा है प्रदूषण’, सपा सांसद का विवादास्पद बयान।
🔆👉 नहीं मांगी जाएगी माफी-‘जिसको हिजाब पहनना है पाकिस्तान जाए’, BJP बोली- नीतीश कुमार माफी नहीं मांगेंगे।
🔆👉 बड़ी सफलता -दिल्ली ब्लास्ट मामला में NIA को मिली बड़ी सफलता, 9वां आरोपी गिरफ्तार।
🔆👉 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओमान में ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ से हुए सम्मानित।
🔆👉’ऑस्ट्रेलिया में हुआ हमला गर्व की बात…’, सिडनी गोलीबारी को लेकर इस्लामिक स्टेट का बयान, पर अटैक की नहीं ली जिम्मेदारी।
🔆👉 भारत की संसद में पारित हुआ ‘शांति बिल’, निजी कंपनियों के लिए खुला परमाणु ऊर्जा का रास्ता।
🔆👉 पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि’अगर केंद्र राष्ट्रपिता को सम्मान नहीं दे सकता तो हम देंगे’, सीएम ममता ने रोजगार गारंटी योजना का नाम बदला।
🔆👉बांग्लादेशी विद्रोह के घायल नेता हादी की सिंगापुर में मौत, ढाका में लोगों का फूटा आक्रोश, तोड़फोड़ और आगजनी।
🔆👉”विकसित भारत जी राम जी” हंगामा के बीच बिल संसद से पास,विपक्ष ने कागज फाड़े, शिवराज बोले- चुनावी फायदे के लिए जोड़ा था गांधी का नाम।
🔆👉ई-स्कूटी की बैटरी में धमाका, एक की मौत,हिसार में चार्जिंग प्लग हटाते ही ब्लास्ट हुआ, घर में आग लगी, पत्नी और दो बच्चे झुलसे।
🔆👉सुप्रीम कोर्ट बोला-रिटायरमेंट से पहले जजों का ताबड़तोड़ फैसले सुनाना दुर्भाग्यपूर्ण,ऐसा लगता है कि जज लास्ट ओवर में छक्के मार रहे हैं।
🔆👉नैनीताल में स्कॉर्पियो खाई में गिरी, 3 महिलाओं की मौत,बैरियर तोड़ते हुए 200 फीट नीचे गिरी, यूपी का परिवार कैंची धाम जा रहा था।
🔆👉राजस्थान के 5 शहरों में तापमान 5 डिग्री से नीचे,यूपी में 30 जिलों में घना कोहरा, कई फ्लाइट्स-ट्रेनें लेट, हेमकुंड में माइनस 20° पारा।
🔆👉बांग्लादेश में हसनत अब्दुल्लाह ने अब भारतीय उच्चायुक्त को निकालने के लिए कहा, तौहीद हुसैन ने भी भारत पर उठाया सवाल।
🔆👉 दिल्ली ट्रैफिक चालान भुगतान हुआ डिजिटल, अब UPI से तुरंत जुर्माना भरें, न नकद न कोर्ट के चक्कर।
🔆👉पाकिस्तान के विश्वविद्यालय में शुरू हुई संस्कृत की पढ़ाई, महाभारत और गीता पर भी होगा कोर्स।
खेल समाचार
🔆👉🏏लखनऊ टी-20 देखने कोई नेपाल से आया,किसी ने गेहूं बेचा,अब BCCI सबके पैसे लौटाएगा, कोहरे के कारण कल रद्द हुआ था भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच का मैच।
🔆👉🏏भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा T20 सीरीज का अंतिम मैच।
🌹प्राइड इंडिया न्यूज़ एवं प्राइइ कदम हिंदी समाचार पत्र तथा वनांचल समाचार पत्र के साथ आप का दिन शुभ, सुखद और मंगलमय हो🌹