खरीदी केन्द्र में किसानों की समस्याओं पर किसान कांग्रेस अध्यक्ष रेवा प्रसाद झारिया का दौरा

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट
डिंडौरी।
मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी जिला डिंडोरी के अध्यक्ष रेवा प्रसाद झारिया ने मानिकपुर धान उपार्जन केंद्र पहुंचकर खरीदी कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने किसानों से चर्चा कर भरोसा दिलाया कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
झारिया ने केंद्र संचालकों को पेयजल, शौचालय एवं पर्याप्त बारदाना उपलब्ध कराने संबंधी सुझाव दिए तथा किसानों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही।
दौरे के दौरान किसानों ने भी अपने सुझाव एवं समस्याएं रखी, जिन पर किसान कांग्रेस अध्यक्ष ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।