डिंडोरी मे सब्जी मंडी में ऑर्गेनिक सब्जी हाट का आयोजन ,स्थानीय किसानों के जैविक उत्पादों को मिला प्रोत्साहन

खमोद चन्देल की रिपोर्ट
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के मार्गदर्शन में सब्जी मंडी डिंडोरी के टीन शेड परिसर में आज ऑर्गेनिक सब्जी हाट बाजार का आयोजन किया गया। इस विशेष हाट में स्थानीय ग्रामीण अंचलों के किसानों द्वारा जैविक खेती से उत्पादित विभिन्न सब्जियों एवं कृषि उत्पादों का विक्रय किया गया। जैविक उत्पादों की आकर्षक श्रृंखला ने खरीदारों का ध्यान खींचा।
यह आयोजन कृषि विभाग द्वारा संचालित किया गया, जिसमें उपसंचालक कृषि सुश्री अभिलाषा चौरसिया, श्रीमती नेहा धुरिया, जनसंपर्क अधिकारी, पत्रकारगढ़ तथा नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर के सतत मार्गदर्शन में लगाए जा रहे इस हाट बाजार का उद्देश्य स्थानीय जैविक उत्पादों को बढ़ावा देना, ग्रामीण किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना तथा स्थानीय विक्रेताओं को प्रोत्साहित करना है। किसानों ने इस पहल को आजीविका संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।