Breaking News

विदिशा साप्ताहिक श्रमदान में विधायक मुकेश टंडन ने मालवीय उद्यान में किया श्रमदान

0 276

रूपेश कुशवाहा की रिपोर्ट

 

उद्यान के सौंदर्यीकरण एवं विकास के दिए निर्देश

 

विदिशा, साप्ताहिक श्रमदान कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को माधवगंज स्थित मालवीय उद्यान में विधायक मुकेश टंडन ने समाजसेवियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर श्रमदान कर उद्यान की साफ-सफाई की। इस अवसर पर मालवीय उद्यान के सौंदर्यीकरण एवं उसे सुव्यवस्थित रूप देने को लेकर भी चर्चा की गई।

 

विधायक टंडन ने संबंधित विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि आने वाले समय में उद्यान को इस प्रकार विकसित किया जाए, जिससे यह आम नागरिकों के लिए अधिक उपयोगी, व्यवस्थित एवं आकर्षक बन सके। कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश शर्मा, सीएमओ दुर्गेश ठाकुर, सावरकर बाल विहार कल्याण समिति के अध्यक्ष सचिन तिवारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

 

इसके पश्चात मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत विधायक टंडन के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा वार्ड क्रमांक-24 के कागदीपुरा, नीमताल, स्कन्द माता मंदिर, डंडापुरा, शिवाजी चौक, बॉसकुली सहित विभिन्न गली-मोहल्लों में जनसंपर्क किया गया। इस दौरान SIR फार्म भरने की स्थिति की जानकारी लेते हुए नागरिकों से अपील की गई कि जिन मतदाताओं ने अभी तक अपने फार्म जमा नहीं किए हैं, वे शीघ्र फार्म भरकर जमा करें।

 

साथ ही जिन परिवारों के सदस्य किसी कारणवश शहर से बाहर हैं, उनके परिजनों के माध्यम से संबंधित मतदाता का फार्म समय पर जमा कराने का आग्रह भी किया गया।

 

जनसंपर्क कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश शर्मा, भाजपा नेता पंकज पांडे, वैत्रवती नगर मंडल अध्यक्ष प्रशांत खत्री, दिनेश कुशवाह, संतोष शर्मा, विकास भट्ट, पप्पू सरदार, रविन्द्र रघुवंशी, संतोष पेंटर, कौशल अहिरवार, लियाकत खान (कल्लू भाई), कामलेश अहिरवार, पवन पंजाबी, आशिक पटेल, पवन सरदार, राजेन्द्र ठाकुर, सुधीर जैन (दरबार) सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment