एकीकृत माध्यमिक शाला जोगी टिकरिया में मध्यान्ह भोजन का औचक निरीक्षण

रिपोर्टर सोहन श्याम बजाग डिंडौरी
एकीकृत माध्यमिक शाला जोगी टिकरिया में मध्यान्ह भोजन योजना (MDM) का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता तथा वितरण प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों ने विद्यालय में खाद्य पंजीयन का अवलोकन करते हुए संबंधित अभिलेखों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एमडीएम के अंतर्गत उपयोग किए जा रहे चावल का नमूना भी संग्रहित किया गया, जिसे गुणवत्ता परीक्षण हेतु भेजा जाएगा। अधिकारियों ने विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिए कि मध्यान्ह भोजन योजना के सभी प्रावधानों का समय-सीमा में पालन सुनिश्चित किया जाए तथा विद्यार्थियों को स्वच्छ, पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए।