जल संचय अभियान अंतर्गत जनपद पंचायत समनापुर के ग्राम बरगा में बोरी बंधान कार्य हुआ संपन्न 

0 258

 

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

 

 

डिंडोरी जिला क्षेत्र अंतर्गत जनपद पंचायत समनापुर के ग्राम बरगा के तिलवन घाट नाला में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड समनापुर , जिला डिंडोरी ( म. प्र. ) के चयनित नवांकुर संस्था समाज कल्याण संस्थान सेक्टर क्रमांक 05 बम्हनी के तत्वाधान में व ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बरगा के सहयोग से 20 बोरियों का बांध जन भागीदारी से तैयार किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड समनापुर के विकासखंड समन्वयक मंजुलता राव, सरपंच दशरथ परतेती, नवांकुर संस्था प्रभारी रामकुमार मरकाम,मेंटर शिवकुमार ठाकुर, डॉली पनारिया, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति से जयसिंह परासर (अध्यक्ष),केदार सिंह (सचिव), हेतराम, कृष्णा आदि का विशेष सहभागिता रहा ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment