एसआईआर में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले बीएलओ का किया सम्मा्न

रिपोर्टर सोहन श्याम बजाग डिंडौरी
मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने जिले की दोनो विधानसभा क्षेत्र की प्रगति की वी.सी. के माध्यम से समीक्षा किया। इस दौरान कलेक्टार एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/ तहसीलदार / नायब तहसीलदार / मुख्य कार्यपालन अधिकारी से चर्चा कर प्रतिदिन लगभग 15 प्रतिशत फार्माे का डिजीटाईजेशन किये जाने के निर्देश दिये गये।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डिण्डौरी ने मतदान केन्द्र क्र. 26 के बी.एल.ओ. श्री कांत कुमार मार्काे एवं मतदान केन्द्रच क्रमांक 138 के बी.एल.ओ. श्री विश्नू सिंह मरकाम को 99 प्रतिशत कार्य पूर्ण करने पर शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया, साथ ही कार्य की प्रशंसा की। उन्होनें दोनों विधानसभा क्षेत्र के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य में अच्छा कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया जाए।