मेंहदवानी: परिवार संग सो रहे व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या 

0 324

 

 

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

 

ग्राम पंचायत भरवारा के पोषक ग्राम कोंडा झीर में सनसनी

 

मेंहदवानी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भरवारा के पोषक ग्राम कोंडा झीर में बीती रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। परिवार के साथ घर में सो रहे एक व्यक्ति की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। सुबह जब परिजनों की नजर पड़ी, तो वह खून से लथपथ मृत अवस्था में मिला, जिसके बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

 

सूचना मिलते ही मेंहदवानी पुलिस मौके पर पहुँची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। घर के अंदर संघर्ष के संकेत मिलने की भी बात सामने आ रही है, हालांकि हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि कई पहलुओं पर जांच जारी है और संदिग्धों की तलाश के लिए विशेष टीम लगाई गई है। घटना के बाद कोंडा झीर सहित आसपास के गांवों में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

 

पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

 

 

—

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment