चुरहट विधानसभा में संगठन हुआ मजबूत  चकड़ौर व खड्डी में बीएलए प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न

0 426

सीधी चुरहट।मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत चुरहट विधानसभा क्षेत्र के चकड़ौर एवं खड्डी में आज बीएलए (बूथ लेवल असिस्टेंट) प्रशिक्षण सत्र सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

 

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह मुख्य अतिथि रहे। साथ ही चुरहट विधानसभा प्रभारी शिवप्रसाद प्रधान, विधायक प्रतिनिधि भारत सिंह, तथा जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ज्ञानेन्द्र अग्निहोत्री की विशेष उपस्थिति रही।

 

सत्र का प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रशिक्षक प्रदीप सिंह दीपू द्वारा दिया गया। उन्होंने बीएलए साथियों को मतदाता सूची पुनरीक्षण की सम्पूर्ण प्रक्रिया, प्रपत्रों की शुद्धता, घर-घर सत्यापन, दस्तावेजों की जांच और समय-सीमा में कार्य पूरा करने से जुड़े सभी आवश्यक बिंदुओं की विस्तृत जानकारी दी।

 

मुख्य अतिथि ज्ञान सिंह ने कहा कि बीएलए साथियों की भूमिका बूथ स्तर पर सबसे महत्वपूर्ण है। “आपकी मेहनत, सावधानी और सत्यापन की पारदर्शी प्रक्रिया ही मतदाता सूची को सही स्वरूप देती है,” उन्होंने कहा।

 

विधानसभा प्रभारी शिवप्रसाद प्रधान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि SIR अभियान के तहत प्रत्येक बीएलए अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाएं। यह कार्य संगठन की मजबूती और लोकतांत्रिक शुचिता के लिए बेहद आवश्यक है।

 

विधायक प्रतिनिधि भारत सिंह और महामंत्री ज्ञानेन्द्र अग्निहोत्री ने भी बीएलए साथियों को उत्साहित करते हुए अपने अनुभव साझा किए और क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षक प्रदीप सिंह दीपू ने सभी प्रतिभागियों को आगामी कार्ययोजना व फील्ड निर्देशों से अवगत कराया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम सफल रहा और बड़ी संख्या में बीएलए कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से सहभागिता दर्ज की।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment