एनटीपीसी विंध्यनगर में संविदा कर्मियों के शोषण और राखड़ परिवहन से बढ़ी समस्याएँ, यूथ इंटक ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

0 217

सिंगरौली।एनटीपीसी विंध्यनगर में संविदा कर्मियों के हो रहे शोषण और राखड़ परिवहन से ग्रामवासियों को हो रही लगातार समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (यूथ) – यूथ इंटक ने आज कलेक्टर सिंगरौली को विस्तृत ज्ञापन सौंपा।

 

प्रदेश अध्यक्ष लाल पुष्पराज सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम जयनगर, तेलगवाँ, जुगाड़ी एवं गहिलगढ़ में राखड़ परिवहन से प्रतिदिन गंभीर समस्याएँ उत्पन्न हो रही हैं, बावजूद इसके अब तक कोई ठोस समाधान नहीं किया गया है। वार्ड क्रमांक 36 के पार्षद द्वारा भी इस संबंध में कई बार पत्राचार किया गया है, किन्तु समस्याएँ जस की तस बनी हुई हैं।

 

मुख्य मुद्दे जिन पर तुरंत कार्रवाई की माँग

 

1. राखड़ वाहनों से भीषण जाम और हादसों का खतरा

 

ग्राम क्षेत्रों में राखड़ ढोने वाले भारी वाहनों के कारण दिनभर जाम की स्थिति रहती है।

 

स्कूली बच्चों का समय पर स्कूल पहुँचना बाधित होता है।

 

दुर्घटनाओं की संभावनाएँ बढ़ गई हैं।

यूथ इंटक की माँग – प्रातः 7:00 बजे से रात 10:00 बजे तक नो-एंट्री लागू की जाए।

 

2. संविदा कर्मियों का शोषण—न्यूनतम वेतन न मिलना

 

ज्ञापन में बताया गया कि एनटीपीसी में बड़ी संख्या में संविदा कर्मी कार्यरत हैं, पर—

 

उन्हें न्यूनतम वेतनमान नहीं मिलता।

 

वेतन देने के बाद संविदाकार नौकरी से निकालने की धमकी देकर पैसे वापस ले लेते हैं।

 

 

इसे श्रम कानूनों का स्पष्ट उल्लंघन बताते हुए

पूर्ण वेतन भुगतान एवं दोषी संविदाकारों पर कार्रवाई की माँग की गई है।

 

3. प्रदूषण और जनस्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव

 

राखड़ परिवहन से उड़ने वाली धूल, प्रदूषण और लगातार परिवहन से ग्रामीणों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है।

माँग – परिवहन पर नियंत्रण, पानी का छिड़काव, वैकल्पिक मार्ग और कड़े सुरक्षा मानक लागू किए जाएँ।

 

 

यूथ इंटक ने जताया आक्रोश

 

संस्था ने कहा कि विस्थापित एवं प्रभावित ग्रामों के लोगों में भारी नाराजगी है। यदि समय रहते समाधान नहीं किया गया तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

 

ज्ञापन में जिला प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप कर समस्याओं के स्थायी समाधान की माँग की गई है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment