Breaking News

महिला द्वारा सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के साथ फर्जी फोटो का खेल!बढ़ रहा विवाद

0 473

 

सीधी(राकेश शर्मा) क्या जवाना आ गया है, फेमस होने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार हैं। सोशल मीडिया, फेसबुक पर वायरल हो रही एक पोस्ट इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में खूब सुर्खियां बटोर रही है। वायरल पोस्ट में एक महिला द्वारा प्रधानमंत्री के साथ एडिटेड फोटो अपलोड कर की जा रही है। जिससे सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रतिक्रियाएँ सामने आ रही हैं।

 

स्थानीय लोगों का मानना है कि संबंधित महिला द्वारा फेमस होने के लिए ऐसे फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर डाले जा रहे हैं,जिससे न केवल तथ्यों को गलत प्रस्तुत किया जा रहा है, बल्कि बड़े नेताओं की छवि के साथ जहाँ खिलवाड़ हो रहा है वही उनका अपमान भी हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि महिला पीआर पाने और चर्चा में रहने की कोशिश में बड़े नेताओं के साथ अपनी नकली तस्वीरें जोड़कर खुद को गलत तरीके से फैलाने में लगी हुई है।

 

जानकारी के अनुसार यह महिला सीधी जिले की रहने वाली है और लगातार अलग–अलग पोस्ट में राष्ट्रीय स्तर के नेताओं संग एडिटेड फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर रही है। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। कई लोगों द्वारा इसे “गुमराह करने वाला प्रचार” बताया जा रहा है, जबकि कुछ इस तरह की गतिविधि को नेताओं और जनता—दोनों के लिए “अपमानजनक” मान रहे हैं।

 

जो भी हो फिलहाल, फेसबुक पर वायरल हुआ यह मामला ग्रामीण क्षेत्रों में चर्चा का विषय बना हुआ है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस प्रकार की भ्रामक एडिटेड तस्वीरें आईटी एक्ट के दायरे में आ सकती हैं और ऐसी पोस्ट पर कार्रवाई भी संभव है। इसलिए ऐसे भ्रामक और विवादित पोस्ट से बचने का हर संभव प्रयास करना चाहिए।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment