एनएससी, जयंत में शनिवार को लगेगा कार्डियोलॉजी एवम् आर्थोपेडिक्स संबंधी स्वास्थ्य शिविर

0 170

एनसीएल के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय, जयंत (एनसीएल) के तत्वाधन में आगामी शनिवार को निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।

 

शिविर के दौरान सर्वोदय हॉस्पिटल, फ़रीदाबाद के चिकित्सकों की टीम के द्वारा उपस्थित सभी का कार्डियोलॉजी एवम् आर्थोपेडिक्स संबंधी स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। इस दौरान आस पास के क्षेत्र के स्थानीय लोग शिविर में आकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

 

गौरतलब है कि एनएससी, जयंत द्वारा सीएसआर के तहत समय-समय पर स्थानीय समुदाय को उच्च स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु ऐसे अनेक स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment