समनापुर साप्ताहिक बाजार में अवैध वसूली और सट्टा–जुआ संरक्षण के आरोपों ने पकड़ी गति

थाना प्रभारी पर सट्टा-जुआ कारोबार को संरक्षण देने का आरोप; वायरल वीडियो से बढ़ी हलचल—जांच की मांग तेज

0 341

 

 

 

खमोद चन्देल की रिपोर्ट –

 

डिंडोरी- समनापुर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला फिर सुर्खियों में है। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र में सट्टा-जुआ जैसे अवैध कारोबार लगातार पनप रहे हैं और इनमें कुछ पुलिसकर्मियों की मिलीभगत होने की चर्चा तेज है। आरोप यह भी हैं कि यह गतिविधियाँ कथित तौर पर थाना प्रभारी हरिशंकर तिवारी के संरक्षण में चल रही हैं—हालाँकि इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वायरल वीडियो ने बढ़ाया विवाद

 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने मामले को और गर्मा दिया है। वीडियो में कथित रूप से कुछ पुलिसकर्मी साप्ताहिक बाजार में ऑटो चालकों से जबरन वसूली करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती दिख रही है और बाजार क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है कि आखिर कब से यह वसूली हो रही है और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।

 

सट्टा–जुआ के बढ़ते प्रभाव की चर्चा

 

स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि क्षेत्र के कई हिस्सों में सट्टा-जुआ गतिविधियाँ खुलेआम चल रही हैं। उनका दावा है कि इन अवैध कारोबारों के संचालन के लिए कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को प्रशासनिक संरक्षण मिलता है।

हालाँकि, इन आरोपों पर पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

 

प्रशासनिक प्रतिक्रिया का इंतजार

 

वायरल वीडियो के बाद आम लोगों ने जिला प्रशासन और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से इस मामले में निष्पक्ष जांच हो लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यदि शिकायतें सही पाई जाती हैं, तो संबंधित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई संभव है।

 

जनता की मांग—साफ-सुथरी जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई

 

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पुलिस प्रशासन का भरोसा तभी कायम रह सकेगा, जब इस मामले की पारदर्शी और सख्त जांच की जाएगी।

लोग चाहते हैं कि—

 

वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मियों की पहचान कर पूछताछ की जाए,

 

सट्टा-जुआ और अवैध वसूली पर तुरंत रोक लगाई जाए,

 

और यदि किसी भी अधिकारी की भूमिका संदेहास्पद मिले, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment