प्राचीन भारतीय समाजिक संस्था के रूप में विवाह की प्रासंगिकता विषय पर Extempore का हुआ आयोजन 

0 629

पटना i बी. डी. कॉलेज, पटना के प्राचीन इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्त्व विभाग द्वारा साप्ताहिक शैक्षणिक श्रृंखला “गुरु गौरव” के अंतर्गत आज गुरूवार को “प्राचीन भारतीय सामाजिक संस्था के रूप में विवाह की प्रासंगिकता” विषय पर एक Extempore Competition (तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता) का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की प्रेरणा महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) रत्ना अमृत के शैक्षणिक मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन से प्राप्त हुई। जबकि कार्यक्रम का शुभारंभ एवं संचालन विभागाध्यक्ष श्रीमती नीतू तिवारी के द्वारा किया गया, जिन्होंने स्वागत उद्बोधन एवं विषय प्रवेश प्रस्तुत करते हुए विवाह संस्था के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक पहलुओं पर प्रकाश डाला। वहीं विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह के साथ सहभागिता करते हुए भारतीय समाज में विवाह की परंपरा, दार्शनिक आधार और समकालीन प्रासंगिकता पर अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में प्रथम स्थान दीपू कुमार, द्वितीय स्थान अंजलि कुमारी तथा तृतीय स्थान बबीता कुमारी ने प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के प्राध्यापकगण जैसे डॉ. अफ़सा निगार (विभागाध्यक्ष, उर्दू विभाग), डॉ. लाडली कुमारी (विभागाध्यक्ष, हिन्दी विभाग), डॉ. नवेंदु राय चौधरी (विभागाध्यक्ष, बांग्ला विभाग) तथा डॉ. वीरेन्द्र मण्डल (समन्वयक, B.L.I.S.) मौके पर मौजूद थे, वहीं कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों के उत्साह की सराहना की गई , वहीं ऐसे आयोजनो से विद्यार्थियों में अभिव्यक्ति कौशल, तार्किक चिंतन एवं सांस्कृतिक चेतना का विकास होता है

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment