पांढुरना विधायक नीलेश उइके ने हिवरा पृथ्वीराज में मवेशी बीमारी से प्रभावित किसानों से मुलाकात की; अधिकारियों को नियंत्रण के निर्देश दिए

संवाददाता- निलेश कलसकर जिला ब्युरो जिला पांढुरना
पांढुरना (छिंदवाड़ा): पांढुरना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हिवरा पृथ्वीराज में कई किसानों के मवेशियों की बीमारी से मृत्यु की सूचना मिलने के बाद, क्षेत्र के विधायक श्री नीलेश उइके तुरंत ग्रामीण किसानों से मिलने उनके निवास पहुँचे।
विधायक श्री उइके ने किसानों से गहन चर्चा की और उनके नुकसान तथा समस्याओं को समझा। इसके उपरांत, उन्होंने तत्काल संबंधित विभाग के अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया। विधायक ने अधिकारियों को मवेशियों की बीमारियों पर त्वरित नियंत्रण करने और आवश्यक कदम उठाने के लिए दिशा निर्देश जारी किए।
इस दौरान पांढुर्ना युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष श्री बंटी ठाकुर, सेवादल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री भरत सिंह ठाकुर, जनपद सदस्य श्री जितेंद्र गोलाइत, श्री योगेश ठाकुर, एवं श्री तुषार सिंह ठाकुर सहित अन्य ग्रामवासी किसान उपस्थित रहे। विधायक के इस त्वरित कदम से प्रभावित किसानों को राहत और सहायता की उम्मीद जगी है।