SIR 2025 को लेकर सिंहावल SDM प्रिया पाठक की बैठक — पारदर्शिता और सहयोग पर दिया जोर

प्राइड इंडिया न्यूज़ — हर सच जो आप जानना चाहें
सीधी/सिहावल।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 78 सिंहावल में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2025 के द्वितीय चरण को लेकर आज दिनांक 29 अक्टूबर 2025 को उपखंड अधिकारी (SDM) प्रिया पाठक की अध्यक्षता में तहसील सिहावल में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान SDM प्रिया पाठक ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम एवं दिशा-निर्देशों की बिंदुवार जानकारी दी और मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2003 की मतदाता सूची के आधार पर BLO घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे, साथ ही सभी राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने Booth Level Agent (BLA) की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष हो सके।
SDM प्रिया पाठक ने कहा
“मतदाता सूची लोकतंत्र की नींव है, इसकी शुद्धता और पारदर्शिता के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है।”
बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे
विमलेश रावत (अध्यक्ष, भाजपा मंडल सिंहावल), संतोष पाठक (भा.ज.पा.), रामदयाल पटेल (कांग्रेस), नकक्षेदी पटेल (आप), फौजदार साकेत (बसपा) एवं रमेश सिंह परिहार (भारतीय शक्ति चेतना पार्टी)।
बैठक के अंत में SDM प्रिया पाठक ने सभी प्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि प्रशासन और राजनीतिक दलों के सहयोग से ही SIR 2025 अभियान को सफलता की दिशा मिलेगी।