मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली कमिश्नर-कलेक्टर्स की वर्चुअल बैठक,मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के संबंध में दिए दिशा-निर्देश

0 186

 

(रिपोर्ट–भगवती प्रसाद दुबे, जिला ब्यूरो चीफ–मंडला)

 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश संजीव कुमार झा ने बुधवार को प्रदेश के सभी संभाग आयुक्त तथा जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। उन्होंने प्रदेश में शुरू हुए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 (एस आई आर) के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वर्चुअल बैठक में मध्यप्रदेश के संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रामप्रताप सिंह जादौन, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय श्रीवास्तव, श्रीमती सुरभी तिवारी एवं राजेश यादव ने एसआईआर के विषय में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की। निर्वाचन आयोग द्वारा इस हेतु जारी टाईम लाईन का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। वीडियो कॉन्फ्रेंस में मंडला एनआईसी से जिला निर्वाचन अधिकारी सोमेश मिश्रा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र कुमार सिंह, सभी ईआरओ तथा एईआरओ शामिल हुए।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment