गुजरात सूरत से लापता मजदूर की तलाश — साथियों ने की प्रशासन से मदद की मांग

सूरत/हलोल।
मध्यप्रदेश सीधी जिला के ग्राम नकझर खुर्द, पिन कोड 486661 के रहने वाला लाल बहादुर साहू, पिता वीरभान साहू, उम्र लगभग 34 वर्ष (जन्म 1 जनवरी 1991), जो मजदूरी करने गुजरात के सूरत में रह रहे थे, दिनांक 28 अक्टूबर 2025 की रात लगभग 11 बजे से अचानक बड़ोदा-हलोल-इंदौर हाईवे के पास से लापता हो गए।
जानकारी के अनुसार, लाल बहादुर अपने साथियों के साथ काम से लौट रहे थे, इसी दौरान वे बीच रास्ते में कहीं पिछड़ गए। साथी मजदूरों ने उन्हें आसपास जगह-जगह ढूंढा, लेकिन सफलता नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद भी कोई पता न चलने पर सभी साथी मजबूरन वापस लौट आए।
परिवार और साथी मजदूरों ने प्रशासन और पुलिस से मदद की गुहार लगाई है, ताकि लापता मजदूर का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके।
📞 यदि किसी को लाल बहादुर साहू के बारे में कोई जानकारी मिले तो कृपया नजदीकी पुलिस थाना या संबंधित परिवार से संपर्क करें।
ग्राम पंचायत नकझर खुर्द, पोस्ट नकझर कला – थाना बहरी, जिला सीधी मध्यप्रदेश, पिन कोड 486661
इस नम्बर पे सम्पर्क करे. 9109836599
9109036406