पांढुरना में महिला कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक: संगठन विस्तार और मजबूती पर जोर

संवाददाता- निलेश कलसकर
पांढुरना, 27 अक्टूबर: पांढुरना जिला कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस और पांढुरना कांग्रेस पदाधिकारियों की विशेष संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पांढुरना जिला महिला संघठन प्रभारी एवं महिला प्रदेश कांग्रेस महासचिव श्रीमती उषा मित्रा ने की। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और विस्तार के लिए सभी पदाधिकारियों से विस्तृत चर्चा की।
प्रमुख उपस्थिति:
श्री जतन उइके, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, पांढुरना
श्री निलेश उइके, विधायक, पांढुरना
श्रीमती नेहा जोगी, महिला जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष
श्रीमती लता तूमड़ाम, जनपद पंचायत अध्यक्ष
श्रीमती नीलिमा पाटिल, श्रीमती मिना डाबरे, श्रीमती मिना ढोके, श्रीमती प्रतिमा मेश्राम, श्री कुमार चंदा देशभरतर, श्रीमती पुर्णिमा गोण्डे, श्रीमती हर्षाना गुड़धे, श्रीमती श्वेत पुसदेकर, श्रीमती सुमित घोटे, श्रीमती पुष्पा पातुरकर, श्रीमती मंदा भक्ते
श्री ताहिर पटेल, न.पा. उपाध्यक्ष
श्री विश्वास कॉम्बे, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, पांढुरना
डॉ. राजेन्द्र यमदे, ब्लॉक अध्यक्ष, सौसर
श्री विलास जोगी, बड़चिचोली अध्यक्ष
श्री श्रीकांत महाजन, नाँदनवाड़ी अध्यक्ष
श्री मुशनलाल उईके, श्री बाजिलाल कुंभरे
श्री जयंत घोड़े, नगर कांग्रेस अध्यक्ष
श्री विलास डोंगरे, श्री हरनाम सिंह सेंगर, श्री तुलसीराम कुर्वे, श्री पिट्टू धर्माधिकारी, श्री ओम पटेल, श्री देवकांत मांडोगडे, श्री नारायण वादबुढे, श्री अमजद खान
बैठक की मुख्य बातें:
श्रीमती उषा मित्रा ने संगठन को जन-जन तक पहुंचाने और महिला सशक्तिकरण पर बल दिया।
जतन उइके ने पदाधिकारियों से समर्पण और सक्रियता की अपील की।
निलेश उइके ने कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
महिला पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रमों और सदस्यता अभियान की रूपरेखा तैयार की।
संगठन में युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया।
निष्कर्ष:
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाकर समाज के हर वर्ग तक पहुंचाया जाएगा। पदाधिकारियों ने श्रीमती उषा मित्रा का आभार व्यक्त किया।