रीवा जोन में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान — 170 स्थाई वारंट, 373 गिरफ्तारी वारंट तामील

0 438

रीवा। रीवा जोन में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से 26 अक्टूबर 2025 को एक दिवसीय कॉम्बिंग गश्त का विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस महानिरीक्षक (IG) श्री गौरव राजपूत के मार्गदर्शन और पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) श्री केशव मकवाना के निर्देशन में संचालित किया गया।

 

अभियान में रीवा जोन के सभी जिलों — रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज और मैहर — की पुलिस टीमों ने सक्रिय भागीदारी की। पुलिस अधीक्षक रीवा शैलेन्द्र सिंह चौहान, सतना यशवंत सिंह तोमर, सीधी मनीष अग्रवाल, सिंगरौली अवकाश जैन, मऊगंज विनोद सिंह भदौरिया, और मैहर अभिषेक सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने जिलेवार सघन तलाशी और छापेमारी की कार्रवाई की।

 

🔸 अभियान के दौरान पुलिस की बड़ी कार्रवाई —

कॉम्बिंग गश्त के दौरान रीवा जोन के छह जिलों में कुल 170 स्थाई वारंट और 373 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए।

इसके साथ ही 307 निगरानीशुदा व्यक्तियों की चेकिंग और 458 गुंडा तत्वों पर कार्रवाई की गई।

 

📊 जिलेवार कार्रवाई का विवरण:

 

क्रमांक जिला स्थाई वारंट गिरफ्तारी वारंट निगरानीशुदा चेकिंग गुंडा चेकिंग

 

1 रीवा 75 141 67 95

2 सतना 43 97 71 88

3 सीधी 14 20 27 36

4 सिंगरौली 18 38 61 114

5 मऊगंज 9 13 48 26

6 मैहर 11 64 33 99

योग 170 373 307 458

 

 

🔹 मुख्य उद्देश्य:

इस विशेष अभियान का उद्देश्य रीवा जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों में अपराधों पर नियंत्रण, वारंटियों की गिरफ्तारी, गुंडा तत्वों की गतिविधियों की निगरानी, तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना था।

 

अभियान के दौरान पुलिस ने सक्रिय रूप से संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी, वारंटों की तामीली और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए निरंतर निगरानी की। साथ ही सभी थानों को नियमित रूप से ऐसे अभियान चलाने और वाहनों की सघन चेकिंग के निर्देश भी दिए गए।

 

🔸 IG रीवा ने कहा:

“यह अभियान जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ाने और अपराधियों को कानून के दायरे में लाने के लिए चलाया गया है। भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।”

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment