भ्रष्टाचार मुक्त मध्यप्रदेश अभियान संगठन ने ऊर्जा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

संवाददाता- निलेश कलसकर
पांढुरना जिले में बढ़ती अवैध गतिविधियों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए भ्रष्टाचार मुक्त मध्यप्रदेश अभियान संगठन ने आज ऊर्जा मंत्री व पांढुर्णा जिला प्रभारी मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने आरोप लगाया कि राजनीतिक संरक्षण में चल रहे रेत उत्खनन, अवैध कॉलोनियों का निर्माण, और सरकारी नियमों की अनदेखी से क्षेत्र में भ्रष्टाचार और माफियाराज चरम पर है।
ज्ञापन के मुख्य बिंदु
1. रेत माफियाओं पर कार्रवाई- संगठन ने मांग की कि रेत माफियाओं पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए और अवैध रेत खनन को रोका जाए।
2. अवैध कॉलोनियों पर रोक- अवैध प्लॉटिंग और कॉलोनी निर्माण पर रोक लगाई जाए और दोषियों पर कार्रवाई की जाए।
3. कलेक्टर कार्यालय का स्थान- प्रस्तावित पांढुर्णा जिले का कलेक्टर कार्यालय अमरावती रोड के बजाय नागपुर मार्ग पर प्रस्तावित भूमि पर बनाया जाए या कृषि मंडी प्रांगण में ही बने।
4.
4. प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना – अधूरे पुल और सड़क निर्माण कार्यों को लेकर संगठन ने नाराजगी जताई और मांग की कि इन कार्यों को जल्द पूरा किया जाए।
संगठन की मांग
संगठन ने मांग की कि इन सभी बिंदुओं पर तत्काल उच्च स्तरीय जांच हो और दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई की जाए। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो क्षेत्र की जनता आंदोलन के लिए बाध्य होगी।