हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में असुविधा से रहवासियों नाराज
कलेक्टर एवं आयुक्त से करेंगे शिकायत

नगर निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 30 के हाउसिंग बोर्ड वेलफेयर सोसाइटी के रहवासियों की मासिक बैठक आयोजित की गई, मध्यप्रदेश शासन की योजना के तहत बनाई गई कॉलोनी में सर्व सुविधायुक्त कॉलोनी बनाने का वादा करके मकान बेचे गए मगर कॉलोनी में आज तक मूलभूत सुविधाओं का आज भी अभाव है जिसमें कॉलोनी की समस्याओं जैसे नाली की सफाई, नाली के ढकना, खराब सीवर लाइन,हाई मास्क लाइट,पेवर ब्लाक लगनापा , पार्कों की समुचित व्यवस्था पार्टी,CCTV कैमरे लगवाना, दनवा बाबा मंदिर से ववन चौराहे तक जाने वाला रास्ता चालू करवाने, पुलिस की ग़स्ती, पार्कों की देखरेख हेतु माली की व्यवस्था जैसे कई मुद्दे पर चर्चा की गई, साथ ही नए कलेक्टर एवं आयुक्त का भ्रमण कार्यकम करवा के व्यवस्थाओं में सुधार हेतु प्रयास किया जाएगा, उक्त अवसर पर अध्यक्ष केके तिवारी, सचिव तारेश गुप्त, संरक्षक अमित द्विवेदी, सदस्य आलोक सिंह, नयन कुमार सेनापति, हैदर अंसारी, यू के दास, राज नारायण खैरवार, जोरसिंह, अनिल सिंह, राजेश कश्यप, जगन्नाथ द्विवेदी, रामनारायण शाह, भागवत दयाल त्रिपाठी, सुरेंद्र नेगी, बी डी पांडेय, दुष्यंत सिंह, सचिदानंद द्विवेदी, बीएम पनिका, संजय प्रधान रहवासी मौजूद रहे
जिला ब्यूरो सिंगरौली