कोस्टा बाईपास पर भीषण सड़क हादसा – बोलेरो और ट्रक की टक्कर में दो की मौत, कई घायल

0 535

 

रीवा जिले के कोस्टा गांव के निवासी रविवार देर शाम अपने रिश्तेदारों से मिलने सीधी जिले के बम्हनी गांव से लौट रहे थे। तभी चुरहट थाना क्षेत्र के कोस्टा बाईपास पर उनकी बोलेरो गाड़ी एक तेज़ रफ्तार ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर अफरातफरी मच गई।

हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बोलेरो में सवार कई महिलाएं और अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया, जहां डॉक्टर गौरव पांडे और उनकी टीम इलाज में जुटी है। कुछ घायलों की हालत नाज़ुक बताई जा रही है।

 

सूचना मिलते ही 112 की टीम और मोहनिया चौकी प्रभारी अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन हटाकर मार्ग को सुचारू कराया और घायलों को अस्पताल पहुँचाया। हादसे के कारणों की जांच जारी है। इस दर्दनाक दुर्घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment