विधायक पर अभद्र टिप्पणी का मामला – SC/ST संयुक्त मोर्चा ने राष्ट्रपति से कठोर कार्यवाही की माँग

0 3,798

सिंगरौली।
देवसर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेन्द्र मेश्राम पर सोशल मीडिया के माध्यम से की गई अभद्र टिप्पणी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रशासन और पुलिस द्वारा कार्रवाई किए जाने के बावजूद इस तरह की घटनाओं का सिलसिला जारी है, जिससे बड़ा सवाल उठ रहा है कि आखिर दोषियों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं?

गौरतलब है कि भास्कर मिश्रा द्वारा की गई विवादित टिप्पणी के बाद SC/ST एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार आपत्तिजनक टिप्पणियाँ और जातीय वैमनस्य फैलाने वाले पोस्ट किए जा रहे हैं।

संयुक्त मोर्चा का कहना है कि जब सख्त कानून मौजूद हैं तो फिर उनका पालन केवल कागज़ों तक सीमित क्यों है? क्या प्रशासन इस तरह की गतिविधियों को रोकने में गंभीर नहीं है? यदि दोषी लोग बेखौफ होकर समाज विशेष और जनप्रतिनिधियों का अपमान करते रहेंगे तो आमजन और खासकर SC/ST वर्ग खुद को सुरक्षित कैसे महसूस करेगा?

इसी कड़ी में SC/ST संयुक्त मोर्चा ने राष्ट्रपति महोदया को ज्ञापन भेजा है, जिसमें माँग की गई है कि दोषियों पर सिर्फ मुकदमा ही न हो, बल्कि ऐसी कठोर कार्यवाही की जाए जो भविष्य में किसी को भी समाज विशेष या उसके जनप्रतिनिधियों को अपमानित करने का दुस्साहस न करने दे।

मोर्चा ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो यह मामला केवल एक विधायक या समाज का न रहकर पूरे जिले के सामाजिक सौहार्द पर खतरा बन सकता है। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में SC/ST वर्ग के लोग उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment