बरेनिया में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला की मौके पर मौत*

0 315

संवाददाता सुनील पांडे

 

*

बरगवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरेनिया में सड़क किनारे पैदल जा रही एक महिला को तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान राजकुमारी वैश्य, पति रमेश के रूप में हुई है।

 

*घटना की जानकारी मिलते ही देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम मौके पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। विधायक ने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से उचित आर्थिक सहयोग दिलाया जाएगा।*

 

वहीं, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है और स्थानीय लोग आरोपी वाहन चालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment