Breaking News

सीधी जिले के वार्ड No 24 सीधी खुर्द के कुशवाहा मोहल्ला में रोड की समस्या मामले का जायजा

0 174

 

संजय सोनी

पूर्व जिला महामंत्री

भाजपा ओबीसी मोर्चा सीधी द्वारा

सीधी खुर्द पुरानी सीधी , कुशवाहा मोहल्ला के निवासी श्री कुशलेश कुशवाहा के आग्रह पर वार्ड नंबर 24 में बन रही सरकारी नई बिल्डिंग के कारण प्रशाशन द्वारा आम जनता के लिए रोड सुनिश्चित नहीं किया गया और और न ही घर से आने जाने के लिए यातायात सुविधा सुनिश्चित नहीं किया गया और हम लोग अब रास्ता विहीन है,यहां पर लगभग 100 कुशवाहा परिवार निवासरत है वहां पर बिल्डिंग बनने से पहले प्रशासन द्वारा रोड सुनिश्चित न किए जाने के संबंध में मैने कई शिकायत भी किया और मौके पर जाकर जनता से मिला और वास्तविकता में जायजा लिया और देखा कि प्रशासन द्वारा गरीबों के हित को ध्यान दिए बिना उचित रोड सुनिश्चित किए बिना बिल्डिंग बनाई जा रही है जिस संबंध पर मैं वहां पर निवास आम जनता से आग्रह और सलाह दिया कि आप सब लोग माननीय सीधी विधायक जी से जाकर मिले और इस समस्या के बारे में अवगत करवाएं मैं आपकी मदद करूंगा साथ ही एक कापी नगर पालिका में भी शिकायत पत्र देने के लिए बोला हूं

यदि विभाग द्वारा कार्य में रोक लगाकर रोड का सुनिश्चिकरण नहीं किया गया तो SDM या न्यायालय में कानूनी कार्यवाही के तहत स्टे ऑर्डर के लिए अपील करेंगे, क्योंकि जनता का हित सर्वोपरि है हमारी सरकार गरीब जनता के विकाश के लिए प्रतिबद्ध है और गरीब जनता के प्रति संवेदनशील है हमारी सरकार का लक्ष्य है अंत्योदय अर्थात अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति का विकास करना और यदि किसी गरीब के साथ अन्याय होगा यदि किसी आम। जनता या गरीब का विकास रुकेगा तो हमारी सरकार संबंधित प्रशासन को बख्शेगी नहीं, और मेरा पूर्ण विश्वास है कि माननीय विधायक जी इस कार्य में अपना ध्यान आकर्षित करेंगी l

साथ ही इस समाचार के माध्यम से प्रशासन से भी आग्रह है कि संबंधित विभाग मामले में संज्ञान लेकर आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए अगली कार्यवाही करे l

इस अवसर पर वार्ड के निवासी नितिन बघेल जी,

छोहन कुशवाहा दधीवाल कुशवाहा, सियांबर कुशवाहा, राधे कुशवाहा जी, मनवाती कुशवाहा, फूल कुमारी कुशवाहाजी, श्यामवती कुशवाहा जी, सुनीता कुशवाहा जी, ममता कुशवाहा जी

जयराजुआ कुशवाहा जी, रानी कुशवाहा जी, राधा कुशवाहा जी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे l

 

 

 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment