नए कलेक्टर कार्यालय निर्माण को लेकर होंगा आंदोलन और कलेक्टर कार्यालय का घेराव : कांग्रेस

0 159

– निलेश कलसकर की रिपोर्ट

पांढुरना/ पांढुरना- अमरावती
मार्ग पर कलेक्टर कार्यालय निर्माण का कांग्रेस ने विरोध करने की घोषणा की है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष जतन उईके ने बताया कि आवासीय क्षेत्र छोड़कर अमरावती मार्ग पर कलेक्टर कार्यालय का निर्माण
करना जिले की जनता की हित में नहीं है। इसका अभी विरोध नहीं किया गया तो जिले की जनता को अपने छोटे बड़े कामों के लिए तीन किमी दूर आना जाना करना पड़ेगा।
इसलिए कांग्रेस जिला प्रशासन के इस निर्णय का विरोध करते हुए
मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय घेराव कर आंदोलन करेगी। इस आंदोलन में आम लोगों से जुड़कर कलेक्टर कार्यालय को मुख्यालय में ही आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखकर निर्माण करने की मांग करने की अपील की जाएगी।

कांग्रेस चलाएगी ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ हस्ताक्षर अभियान

पांढुर्ना. जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में हुई बैठक में राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के देश में जागृति अभियान के तहत वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान चलाने पर सहमति बनी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जतन उईके, विधायक नीलेश उईके, जनपद पंचायत की अध्यक्ष लता तुमडाम ने इस हस्ताक्षर अभियान में अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर इसका प्रचार प्रसार करने कहा है। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विश्वास कांबे, नगर कांग्रेस अध्यक्ष जयंता घोड़े, ताहिर पटेल, बड़चिचोली अध्यक्ष श्रीकांत महाजन व अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment