क्षेत्र की मुलभुत आवश्यकता पर किसान कार्यशाला 

0 483

 

वनांचल समाचार पत्र- निलेश कलसकर

 

पांढुरना / ग्राम पंचायत मारूड मे क्षेत्र की मुलभुत आवश्यकता पर किसानो द्वारा कार्यशाला कर क्षेत्र की ज्वलंत समस्या का निराकरण करने रुपरेखा बनाई । जिसमे प्रमुखता से कोलीखापा जलाशय जो स्विकृत हुआ है उसकी अंतीम स्विकृती के साथ टेंडर निकालकर कार्य प्रारम्भ करने की आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधितो का ध्यानाकर्षण करने के विभिन्‍न बिंदुओं पर चर्चा की, ग्राम मारुड से हरदोली , इटावा, बिछवाकला, घुडनखापा मार्ग जोड़ने बायपास निर्मान हेतु संबधित विभाग के ध्यानाकर्षण पर चर्चा हुई तथा ग्राम के स्वास्थ्य विभाग मे कर्मचारी यो की नियुक्ती कराने जैसे बिन्दुओपर चर्चा की एवं सर्वसम्मती से रुपरेखा बनाई गई । कार्यशाला मे प्रमुखता से उपस्थित रहे – जनपद पंचायत सदस्य राजेन्द्र ठाकरे , देविदास राऊत, सुभाष बालपांडे, अनिल चौधरी ,रामकृष्ण पोतदार , सुरेश ठाकरे, नामदेव डोईजोड, दिगंबर पोतदार , मनोहर घाटोडे , गजु जुमडे , प्रल्हाद राऊत, संदीप सुले, विश्वेश्वर बालपांडे , सुभाष राउत, दारासिंग नाईक , राजेन्द्र जुमडे , नानेश्वर ठाकरे , पुरषोत्तम बालपांडे एवं अन्य कृषकगण उपस्थित रहे ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment