सिहावल का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र: जनता की सेवा से दूर, सिस्टम पूरी तरह बेबस

0 340

 

सिहावल, 21 सितंबर 2025 – सिहावल का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुद ही गंभीर हालात में है। मरीज तो अस्पताल में मौजूद थे, लेकिन दावा करने वाले डॉक्टर एक भी नहीं थे। पूरा सिस्टम केवल एक स्टाफ नर्स और ठेकेदार के लेबरों के भरोसे चल रहा था।

 

जनता मर्ज और दर्द से बेहाल, जबकि स्वास्थ्य केंद्र में न डॉक्टर, न पर्याप्त स्टाफ नर्स, न कंपाउंडर, न ड्रेसर—सिर्फ मरम्मत में लगे लेबर। विद्युत व्यवस्था की कमी और जनरेटर न चलने की वजह से मरीज गर्मी में बेहाल दिखाई दिए। डॉक्टर रूम में इलेक्ट्रिक मरम्मत का काम चल रहा था, वहीं महिला सफाई कर्मी मरीजों का ख्याल रख रही थीं।

 

यह स्थिति सीधे सिस्टम की लापरवाही और सरकार की जिम्मेदारी पर सवाल खड़ा करती है: जनता का इलाज कौन करेगा और क्या स्थानीय विधायक और सरकार खुद इस बीमार स्वास्थ्य व्यवस्था का इलाज करने आगे आएंगे?

 

रिपोर्ट: सूरज, प्राइड इंडिया न्यूज़, सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment