Breaking News

सीधी जिले में शव रखकर किया रोड जामः बाइक सवार के साथ गए अधेड़ का शव मिला; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

0 318

शव के साथ सड़क पर बैठे परिजन।

 

सीधी जिले में एक अधेड़ मौत का मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के एनएच-39 बायपास पर शुक्रवार देर रात लल्ला साकेत (50) घायल अवस्था में मिले। स्थानीय लोगों और पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

मृतक की पत्नी सावित्रीबाई ने बताया कि उनके पति को शुक्रवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति बाइक पर ले गया था। इसके बाद से उनका फोन बंद था। पत्नी का आरोप है कि यह शुक्रवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति बाइक पर ले गया था। इसके बाद से उनका फोन बंद था। पत्नी का आरोप है कि यह एक्सीडेंट नहीं बल्कि हत्या का मामला है।

 

मृतक के परिजनों ने की कार्रवाई की मांग।

 

शनिवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। दोपहर 3 बजे उन्होंने जिला अस्पताल परिसर में शव रखकर चक्का जाम कर दिया। परिजनों ने मौत की गहन जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

 

पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करेंगे

 

कोतवाली थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह सड़क दुर्घटना का मामला लग रहा है। पुलिस ने एक्सीडेंट की धारा में मर्ग कायम कर लिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment