सिहावल विधानसभा में मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व दर्दनाक सड़क दुर्घटना! अशुभ संकेत

0 410

 

प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें

मध्य प्रदेश के सीधी जिले की सिहावल विधानसभा अंतर्गत बहरी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के 19 सितम्बर को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी के दौरान एक बड़ा हादसा घटित हो गया। कार्यक्रम स्थल की तैयारी में लगे ट्रक ने बोलेरो वाहन को कुचल दिया, जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई तथा 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल जी तुरंत जिला अस्पताल पहुँचे, जहाँ उन्होंने घायलों का हालचाल जाना। गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार हेतु संजय गांधी अस्पताल, रीवा रेफर कराया गया।

पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने ईश्वर से मृतकों की आत्मा की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करते हुए कहा कि –

सरकार मृतक परिवारों को समुचित मुआवजा प्रदान करे।

दोषी अधिकारियों/कर्मचारियों पर उचित वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment