Breaking News

गोरखपुर के कुएं में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से ग्रामीणों में दहशत 

0 131

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले के गाड़ासरई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोरखपुर में मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने कुएँ के अंदर अज्ञात व्यक्ति का शव देखा, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। शव की स्थिति क्षत-विक्षत बताई जा रही है।

सूचना पाकर गाड़ासरई थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुँची और शव को कुएँ से बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक की शिनाख्त फिलहाल नहीं हो सकी है।ग्रामीणों ने बताया कि सुबह कुएँ से बदबू आने पर लोगों ने झांककर देखा तो अंदर शव पड़ा था। यह खबर फैलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।

पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम को बुलाने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा, जिसके बाद ही मौत का असली कारण सामने आएगा। आसपास के थानों को भी सूचित कर अज्ञात व्यक्ति की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment