शासकीय स्नातक महाविद्यालय शहपुरा में रोजगार मेले का हुआ आयोजन

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट
शहपुरा। शासकीय स्नातक महाविद्यालय शहपुरा में आज मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में स्वरोजगार, अप्रेंटिसशिप और रोजगार के अवसरों के लिए प्रतिभागियों को परामर्श दिया गया।
इस अवसर पर विभिन्न कंपनियों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जिनमें कुल 6 कंपनियाँ शामिल रहीं। प्रथम स्तर में चयन प्रक्रिया के अंतर्गत 37 प्रतिभागियों का चयन हुआ।
कार्यक्रम में आईटीआई शहपुरा के टीपीओ , जिला स्वरोजगार प्रबंधक, जिला श्रम विभाग, जिला रोजगार कार्यालय के प्रतिनिधि तथा प्रधान एनजीओ के सदस्य उपस्थित रहे।
रोजगार मेले में उपस्थित युवाओं ने इसे भविष्य निर्माण के लिए उपयोगी बताया और कहा कि ऐसे आयोजन उन्हें रोजगार और स्वरोजगार की नई दिशा दिखाते हैं।