Breaking News

सीधी जिले के सिहावल में 16 वर्षीय बालिका ने फांसी लगाकर मौत को गले लगा ली,

0 302

 

सीधी सिहावल। जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत राजगढ़ में एक फांसी लगाने का मामला सामने आया है जिसमें एक 16 वर्षीय बालिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि राधिका भुजवा पिता पिता रवि शंकर भुजवा उम्र 16 वर्ष निवासी मेढौली की रहनें वाली थी। घर की स्थिति कमजोर होने की बजह से माता पिता बाहर रह कर जीविका चलाने के लिएं रहते थें। जिसकी बजह से राधिका राजगढ़ में अपनी मौसी के घर बचपन से हीं रहकर पठन-पाठन करतीं थीं।

बीते रात अज्ञात कारण बस घर के अंदर छत के सीलिंग में लगे चुल्ले से दुपट्टा बांधकर फंदा बनाकर झूल गई जिसमे उसकी मौत हो गई।सुबह होते ही घर के सदस्यों ने देखा तो वह फंदे से लटक रही थी तब जाकर हल्ला गुहार मच गई। परिजनों ने उसके घर के सदस्यों को जानकारी देते हुए थाना अमिलिया पुलिस को सूचना की जानकारी दी गई।पुलिस के द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर शव का परीक्षण करते हुए पंचनामा तैयार कर सिहावल मर्चुरी हाउस भेज कर पोस्टमार्टम कराते हुएं शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment