सीधी में विश्वविद्यालय की मांग को लेकर छात्रों का धरनाः विथीका भवन पर किया प्रदर्शन, कहा-उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों में जाना पड़ता है

0 384

 

सीधी जिले में विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग को लेकर छात्रों ने मंगलवार को विथीका भवन के सामने धरना प्रदर्शन किया। 100 से अधिक संख्या में एकत्र छात्रों ने नारेबाजी के साथ अपनी मांग रखी।

 

छात्र नेता इंद्रलाल पटेल ने बताया कि पिछले चार सालों से वे इस मांग को लेकर ज्ञापन और पत्राचार कर रहे हैं। सीधी जिले में स्नातक स्तर तक की शिक्षा उपलब्ध है। उच्च शिक्षा के लिए छात्रों को रीवा, जबलपुर, इलाहाबाद या अन्य राज्यों में जाना पड़ता है।

 

छात्र बोले-यहां कोई बड़ा कॉलेज नहीं

 

जिले में कई महाविद्यालय एक ही संकाय तक सीमित हैं। यहां न तो परा स्नातक स्तर की पढ़ाई है और न ही मेडिकल, लॉ या तकनीकी शिक्षा संस्थान हैं। छात्र नेता ज्योति पटेल ने बताया कि आर्थिक कठिनाइयों के कारण कई छात्र उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते हैं।

 

छात्रों ने पांच घंटे तक शांतिपूर्ण धरना दिया। आंदोलन में इंद्रलाल पटेल, ज्योति पटेल, अंकुर सिंह, विजय पटेल, मुस्कान द्विवेदी, राहुल यादव, आरती तिवारी, शिवानी रावत और रोशनी पटेल सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहे। प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर से मिलकर ज्ञापन सौंपने की मांग की।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment