प्रभारी कलेक्टर ने किया कटरा में नव निर्मित ग्राम संगठन भवन का निरीक्षण

0 266

(रिपोर्ट–भगवती प्रसाद दुबे, जिला ब्यूरो–मंडला)

 

प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने मंडला विकासखंड के ग्राम कटरा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित ग्राम संगठन भवन का निरीक्षण किया। भवन की गुणवत्ता और निर्माण कार्य को देखा। प्रभारी कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस भवन का उपयोग ग्राम की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किया जाए। उन्होंने कहा कि स्व सहायता समूह की बहनों के लिए यह भवन अत्यंत उपयोगी होगा जिससे उन्हें अपनी बैठकों तथा अन्य गतिविधियों के लिए किसी और परिसर की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को विभिन्न रोजगारोन्मुखी गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास करें।

नव निर्मित भवन में महिला स्व सहायता समूह और उनके ग्राम संगठनों की बैठकें तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम इस भवन में आयोजित किए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान सीईओ जनपद पंचायत श्रीमती प्रतिमा शुक्ला, एस डी ओ आदित्य पांडे सहित संबंधित उपस्थित थे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment