सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र में ओवरी के जंगल के पास दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दूसरा व्यक्ति घायल हो गया।

0 335

यह घटना कल दोपहर 3:30 बजे की है। मृतक की पहचान खानुआ नया गांव निवासी लालसाय सिंह (32) के रूप में हुई है। वह फूलझार गांव के बाजार से अपने घर लौट रहा था। दुर्घटना में उनके सिर में कई जगह चोट लगी और गर्दन टूट गई।

घायल सत्येंद्र कुमार को सरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। उनके पैर और हाथ में चोट के निशान हैं।

तिनगुड़ी चौकी प्रभारी अमन बारी के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को निजी वाहन से अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक जांच में पता चला है कि दोनों बाइक तेज गति से चल रही थीं। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment