सीधी में बिजली गिरने से 12 बकरियों की मौतः चरवाहा घायल, ग्रामीणों ने गरीब परिवार के लिए मांगा मुआवजा,

0 247

सीधी जिले में बिजली गिरने से एक किसान जयलाल पाल गड़रिया झुलस गया, वहीं उसकी 12 से अधिक बकरियों की मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह मझौली जनपद के अकौना चौहानन टोला की है।

ग्रामीणों ने बताया कि जयलाल पाल गरीब किसान है। उसके परिवार का गुजारा पूरी तरह से पशुपालन पर ही निर्भर था। बकरियों की मौत से परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट हो गया है। ग्रामीणों ने परिवार की मदद के लिए प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment