सरपंच राजकिशोर बना मजदूर खाते में लिया38000

0 424

 

 

 

 

डिंडोरी – पंचायत में दिनों दिन बढ़ती जा रही भ्रष्टाचार मामला सरपंच श्री राज किशोर पड़रिया 2 विकासखंड समनापुर का है जहां पर सरपंच के द्वारा मजदूरों की जगह सरपंच आकस्मिक बिल के नाम से मजदूरी भुगतान 38000 रुपए अपने निजी खाता 34613936871 में डाला यह भुगतान कंक्रीट मार्ग निर्माण में मेन रोड से जगदीश महाराज कि घर की ओर जाने वाली के नाम से किया गया है जो इस फर्स्ट पंचायत दर्पण में दिख रहा है जबकि सरपंच अपने निजी खाता एवं अपने परिवार एवं रिश्तेदार के खाते में पंचायत का किसी प्रकार का भुगतान नहीं कर सकता अगर करता है तो यह भ्रष्टाचार के दायरे में आता है। सरपंच के द्वारा दिनांक 25/06/2025 को को आकस्मिक के नाम से अपने निजी खाते में भुगतान किया गया जो स्पष्ट पंचायती राज व्यवस्था के अंतर्गत भ्रष्टाचार के दायरे में आता है इनके ऊपर वसूली एवं जुर्माना की कार्रवाई की जा सकती है देखना यह है किजिम्मेदार क्या कार्रवाई करते हैंमुक दर्शक बने रहेंगे

इस तरह पंचायत में भ्रष्टाचार की सीमा बढ़ती जा रही है और जिम्मेदार जांच के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है इसलिए भ्रष्टाचार पंचायत में दिनों-दिन बढ़ती जा रही है

क्या कहता है नियममध्य प्रदेश पंचायत राज अधिनियम, 1993 और अन्य संबंधित अधिनियमों के तहत अपराध होगा

-मध्य प्रदेश पंचायत राज अधिनियम, 1993 की धारा 50 और 66: इन धाराओं में पंचायत के सदस्यों के लिए आचार संहिता और भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई के लिए प्रावधान हैं का स्पष्ट उल्लेख किया गया है निश्चित रूप से अगर जांच की जाए तो संबंधित सरपंच के ऊपर कार्यवाही एवं भ्रष्टाचार के ऊपर लगाम लगाई जा सकती है अब देखना यह है कि जिम्मेदार क्या करते है

 

–

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment