महेश ठाकुर ने राजद कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया

जहानाबाद i राष्ट्रीय जनता दल के जिला कार्यालय पर राजद के जिला अध्यक्ष महेश ठाकुर ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराया वहीं तिरंगे की सलामी ली, इस अवसर पर स्थानीय विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव, मखदुमपुर के माननीय विधायक सतीश दास,राजद के प्रधान महासचिव परमहंस राय, विनोद यादव, रमेश यादव,छोटु यादव समेत राजद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज की सलामी ली, इस दौरान जिला अध्यक्ष महेश ठाकुर ने अपने संबोधन भाषण में कहा कि आजादी 79 वी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर युवाओं को साकारात्मक सोच के साथ देश की एकता व अखंडता वहीं संप्रभुता बनाए रखने की बात कही, उन्होंने कहा कि हमारा देश भारत जिओ और जीने दो में विश्वास रखती है,लैकिन पड़ोसी देश हमारे उपर गोला और बारूद दागकर हमारी संप्रभुता को नष्ट करना चाहती है, लेकिन हमारे देश के जांबाज जवानों व देशभक्तों ने उनके नापाक मंसूबों को कामयाब होने नहीं देते हैं,एसे उन तमाम वीर सपूतों को उन्होंने सलाम किया, जवकी मौके पर स्थानीय विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव ने कहा कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और हमारी सभ्यता पर गर्व है, उन्होंने कहा कि हम भारत के लोग पुरे विश्व समुदाय को अपना कुंकुम व परिवार मानते हैं, यानी वसुधैव कुटुम्बकम, इस दौरान उन्होंने देश की एकता व अखंडता बनाए रखने की आमजन से अपिल की, वहीं मखदुमपुर के माननीय विधायक सतीश दास ने अपने संबोधन भाषण में कहा कि आजादी के सच्चे सपूतों ने अपनी जान की बाजी लगाकर मातृभूमि को स्वतंत्र किया, उन्होंने कहा कि ये आजादी हमें आसानी से नहीं मिली इसके लिए हमारे देश के स्वतंत्रता संग्रामके नेता रहे कभी मंगल पांडे,भगत सिंह,राज गुरु, चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चन्द्र बोस, आदि नेताओं ने आजादी पाने के लिए अपनी जान गंवा दी और देश के लिए शहीद हो गए, उन्होंने उन तमाम वीर शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की जवकी सभा को संबोधित राजद के वरिष्ठ नेता रमेश यादव,छोटु यादव, बैकुंठ यादव, धर्मपाल यादव, ने भी किया,
नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार