चुनाव आयोग मार्च के दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता पुलिस हिरासत में

0 619

दिल्ली में सोमवार को विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के दफ्तर तक मार्च निकाला। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई बड़े नेता पुलिस हिरासत में ले लिए गए।

 

जानकारी के मुताबिक, विपक्षी नेताओं का आरोप है कि चुनाव आयोग सरकार के दबाव में काम कर रहा है और वह जनहित से जुड़े मुद्दों पर कार्रवाई नहीं कर रहा। मार्च में कांग्रेस, सपा, टीएमसी, डीएमके और अन्य दलों के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए थे।

पुलिस ने बताया कि चुनाव आयोग ने प्रदर्शन के लिए सिर्फ 30 लोगों को अनुमति दी थी, लेकिन बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर अलग-अलग स्थानों पर भेज दिया।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, “चुनाव आयोग ने 30 लोगों को बुलाया था, लेकिन क्या EC के दफ्तर में 150 लोग घुसेंगे? ऐसा गैर जिम्मेदार विपक्ष मैंने नहीं देखा। हम महत्वपूर्ण बिल पास करेंगे।”

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment