Breaking News

अमिलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ताश के पत्तों से जुआ खेलते 4 आरोपी गिरफ्तार, ₹26,610 नगद बरामद,

0 695

📅 दिनांक: 11 अगस्त 2025

📍 स्थान: थाना अमिलिया, जिला सीधी (म.प्र.)

 

पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट श्री आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी अमिलिया निरीक्षक राकेश बैस के नेतृत्व में अमिलिया पुलिस ने हार-जीत की बाजी लगाकर ताश के पत्तों से जुआ खेलते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

 

मुखबिर से सूचना मिलने पर ग्राम अमिलिया साहू बस्ती में रोड किनारे दबिश दी गई, जहां से पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹26,610 नगद, ताश के 52 पत्ते और एक जूट की बोरी जब्त की।

 

गिरफ्तार आरोपी:

 

1. राजबहोर साहू (52) निवासी मायापुर लोनियानगंज थाना बहरी

 

2. राजकरण साहू उर्फ झल्लू (37) निवासी अमिलिया बलुका टोला

 

3. धर्मराज सिंह उर्फ पिन्टू (41) निवासी अमिलिया

 

4. राजकुमार साहू (28) निवासी अमिलिया

 

बरामदगी में ₹19,210 फड़ से और ₹7,400 अलग से शामिल हैं। आरोपियों के विरुद्ध धारा 13(क) जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना जारी है।

कार्रवाई में योगदान:

निरीक्षक राकेश बैस, सउनि ओम प्रकाश गौतम, प्रआर राजेन्द्र सिंह, प्रआर सुनील सिंह, आरक्षक बंशलाल सिंह, आरक्षक संदीप चौबे, एवं आरक्षक सतीष कुशवाहा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment