विश्व आदिवासी दिवस पर अजाक्स जिला सिंगरौली का भव्य आयोजन, पारंपरिक नृत्य से गूंजा सामुदायिक भवन
सिंगरौली 9 अगस्त 2025

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर अजाक्स जिला सिंगरौली के तत्वावधान में सामुदायिक भवन बैढ़न में एक गरिमामयी और सफल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं आदिवासी महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने आदिवासी समाज के ऐतिहासिक, सामाजिक और सांस्कृतिक योगदान को रेखांकित करते हुए समाज के अधिकारों के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। इस दौरान पारंपरिक आदिवासी नृत्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया और आदिवासी सांस्कृतिक विरासत की अद्भुत झलक पेश की।

आयोजन को सफल बनाने में डी.पी. चौधरी, अजीत भारती, विजय शंकर निरत (रोमी), ओम प्रकाश सिंह उड़के, नन्द कुमार शाह, श्रीमती अंगारमती सिंह, हीरा सिंह नेताम, मेला सागर पनिका, राजेन्द्र पवार, राम प्रसाद साकेत सहित कई पदाधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
सैकड़ों की संख्या में उपस्थित समाजजन, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं दूर-दराज़ से आए आदिवासी भाई-बहनों की सहभागिता ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।