भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, विंध्य नगर मंडल से हुआ शुभारंभ

0 3,474

सिंगरौली। राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने और “राष्ट्र प्रथम” की अवधारणा को साकार करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पूर्व पूरे देश में भव्य तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। इसी कड़ी में प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार जिले के प्रत्येक मंडल में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसका शुभारंभ विंध्य नगर मंडल से हुआ।

विंध्य नगर मंडल का कार्यालय परिक्षेत्र में होने से इस ऐतिहासिक यात्रा की शुरुआत कार्यालय परिसर से की गई। जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह, विधायक सिंगरौली रामनिवास शाह एवं यात्रा के जिला संयोजक एवं निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय ने ध्वज दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया और स्वयं भी इसमें शामिल हुए। विंध्य नगर मंडल अध्यक्ष नीरज पांडेय के नेतृत्व में मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम नागरिक इस यात्रा में सहभागी बने, जिससे आयोजन को भव्य स्वरूप प्राप्त हुआ।

यात्रा में भारतीय जनता युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सैकड़ों मोटरसाइकिल सवार कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय” के नारों और देशभक्ति गीतों के साथ पूरे मंडल का भ्रमण किया, जिससे वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया और विंध्य नगर मंडल तिरंगे की छटा से भर उठा।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सरोज सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, वरिष्ठ नेता विनोद दुबे, नरेश शाह, गिरिजा पांडेय, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह सहित पूरे मंडल की टीम, कार्यकर्ता और सैकड़ों नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment