6 दिवसीय बैगा वनांचल ग्राम पंचायत चाड़ा ब्लॉक बजाग में आदिवासी सांस्कृतिक नृत्य गायन प्रशिक्षण का समापन,

रिपोर्टर सोहन श्याम बजाग डिंडौरी,
आज दिनांक 01/8/ 2025 दिन शुक्रवार को मंगल भवन चाड़ा में दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र नागपुर के निर्देशक महोदय के आदेश अनुसार श्री अर्जुन सिंह धुर्वे पदम् श्री प्राप्त द्वारा 15 बालक 15 बालिका कल 30 छात्र-छात्राओं को दिनांक 1/8/2025 से 6 /8/2025 तक बैगा क्रमण नृत्य गायन प्रशिक्षण दिया जाना है जिसका उद्घाटन श्री राजेश खडसे मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष रामकरण प्रजापति प्रभारी प्राचार्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चाड़ा विशिष्ट अतिथि श्रीमती पार्वती मरावी पूर्व अधीक्षक का कन्या आश्रम चाड़ा एवं प्रदीप मरावी शिक्षक हाई सेकेंडरी स्कूल चाड़ा द्वारा इस कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया एवं अपने-अपने उद्बोधन से छात्राओं को अवगत कराया गया
वहीं कार्यक्रम के समापन कार्यशाला मंगल भवन ग्राम पंचायत चाड़ा में समारोह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोविंद सिंह बोरकर ग्राम पंचायत चाड़ा
अध्यक्ष श्रीमती पार्वती मरावी विशिष्ट अतिथि श्रीमती गिरिजा अंधवान एवं प्राचार्य आरके प्रजापति श्री सुखलाल भुसाण्डिया उप सरपंच चाड़ा मनोज कुमार यादव श्रीमती सावनी बाई धधरिया बैगा शिखर सम्मान से सम्मानित भुनेश्वर यादव शिक्षक बैगा करमा आदिवासी प्रशिक्षण समारोह में योगदान प्रदान किये